नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है इस लेख में। आज हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे बड़ी और सबसे जरूरी स्वास्थ्य योजना की आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY)”। एक ऐसी योजना, जिसने लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अस्पतालों के भारी खर्च से राहत दी है। शायद आप भी ये सोचते होंगे कि क्या इस योजना का लाभ मुझे भी मिल सकता है? कैसे मिले? कौन से अस्पताल इसमें शामिल हैं? क्या सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इलाज होगा? और कितना खर्च सरकार देगी?तो घबराइए नहीं एक-एक करके हम हर बात को समझते हैं। क्योंकि यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि लाखों घरों के लिए राहत की सांस है। जो कि किसानों को बहुत मदद मिलेगी।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━1. योजना का नाम: आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY): इसको लॉन्च: 23 सितंबर 2018 में किया गया था।
अब उद्देश्य: हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देना। जो कि टारगेट: 10 करोड़ से ज़्यादा परिवार (लगभग 50 करोड़ लोग) की सेवा हो सके। इसलिए ये योजना सरकार ने बनाई जिसके तहत लोगों की परेशानी दूर हो सके
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2. यह योजना क्यों शुरू की गई?
अब बात करते हैं कि योजना क्यों शुरू की गई तो हम आपको बता दें कि भारत में हर साल लाखों लोग इलाज के खर्च के कारण या तो कर्ज में डूब जाते हैं, या फिर इलाज ही नहीं करवा पाते। खासकर गरीब, श्रमिक, किसान, या छोटे काम करने वाले लोग। इन्हें बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अपने घर, ज़मीन या गहने तक बेचने पड़ते हैं। सरकार ने इसी चिंता को समझते हुए 2018 में यह ऐतिहासिक योजना शुरू की ताकि हर जरूरतमंद परिवार को इलाज मिले**, वो भी बिना जेब से एक पैसा खर्च किए।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
3. क्या मिलता है इस योजना में?
1. पहली बात तो इस योजना में हर परिवार को सालाना ₹5,00,000 तक का मुफ्त इलाज।
2. और भी बड़ी बात आप या आप के परिवार अस्पताल में भर्ती होने से लेकर दवाइयां, जांच, ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त मे होगा अब देर किस बात की आप लोग भी इस योजना का लाभ उठाएं
3. मुझे पता है कि आप लोगो के मन में बहुत से सवाल होंगे। कि क्या यह इलाज केवल गंभीर बीमारियों का होगा लेकिन हम आपको बता दें कि बल्कि सामान्य और प्राथमिक बीमारियों का भी होगा साथ ही साथ सरकारी ही नहीं, चुने हुए प्राइवेट अस्पताल भी इस योजना के तहत इलाज करते हैं। तो बेफिक्र हो जाएं आप सभी का फ्री में इलाज होगा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
4. कौन लोग हैं इस योजना के पात्र?
अब सवाल आता है – किन्हें इसका लाभ मिलेगा? तो देखिए, पात्रता मुख्यत SECC 2011 (Social Economic Caste Census) के आधार पर तय होती है।
1. ग्रामीण क्षेत्रों में: आपका कच्चा मकान होना चाहिए और कोई महिला मुखिया हो या परिवार में कोई विकलांग सदस्य हो तथा भूमिहीन मजदूर हों, SC/ST वर्ग के लोग हो तो उन लोगों को ये सुविधा अवश्य मिलेगा तो जल्द ही इस योजना का लाभ उठाये
2. शहरी क्षेत्रों में: ठेला चालक, घरेलू नौकर, सफाई कर्मचारी,मजदूर, छोटे दुकानदार या रिक्शा चालक आदि। हो तो भी हो सकता हैं । और एक बात इस योजना में कोई भी दस्तावेज़ नहीं मांगे जाते बस सिर्फ आधार कार्ड और राशन कार्ड से पहचान की जाती है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
5. कौन से अस्पताल इसमें शामिल हैं?
हम आपको जानकारी सही और स्पष्ट तरीके से बता दे कि इस योजना में पूरे देश भर के हजारों सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं। तथा आप अपनी राज्य सरकार की PM-JAY वेबसाइट या किसी निजी अस्पताल में पता कर सकते हैं।[https://hospitals.pmjay.gov.in/](https://hospitals.pmjay.gov.in/) पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके नज़दीकी कौन-कौन से अस्पताल योजना में सूचीबद्ध हैं। और एक बात जो आप लोगो के लिये बहुत जरुरी हैं। इलाज से पहले किसी से पैसा मांगने का कोई हक नहीं है क्योंकि अगर कोई पैसे मांगता है, तो तुरंत शिकायत करें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
6. कैसे चेक करें कि आप पात्र हैं या नहीं?
अब हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि कैसे पात्र चेक करें
1. वेबसाइट पर जाएं –
[https:// pmjay.gov.in/](https://pmjay.gov.in/)
2. “Am I Eligible” पर क्लिक करें
3. अपना मोबाइल नंबर डालें
4. OTP डालकर लॉगिन करें
5. अपने नाम से सर्च करें
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो बधाई हो! आप योजना के पात्र हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
7. किन बीमारियों का इलाज होता है?
अब हम आपको बताएंगे कि इलाज किन-किन बीमारियों में होता है तो पहली बात तो इस योजना के तहत 1500+ बीमारियों का इलाज होता है। जैसे: हार्ट सर्जरी ,कैंसर का इलाज, कीमोथेरेपी,किडनी ट्रांसप्लांट ,न्यूरो सर्जरी, डायलिसिस ,एक्सीडेंट केस, गर्भावस्था, डिलीवरी ,हड्डी टूटने का इलाज ,आँख, कान, नाक की सर्जरी ,दंत चिकित्सा आदि। कुल मिलाकर, यह योजना आपको हर छोटी-बड़ी बीमारी से लड़ने की हिम्मत देती है – वो भी मुफ्त में।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
8. योजना के तहत अब तक कितना फायदा मिला?
अब बात करते हैं की योजना के तहत कितना फायदा मिला लोगों को तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार: 5 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक लाभ उठा चुके हैं 1.3 लाख से ज़्यादा अस्पताल इसमें शामिल हैं और ₹60,000 करोड़ से ज्यादा का मुफ्त इलाज अब तक कराया जा चुका है। यह सिर्फ आंकड़े नहीं हैं – ये उस भरोसे की मिसाल हैं जो सरकार और जनता के बीच बना है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
9. योजना का कार्ड कैसे बनवाएं?
अभी योजना कार्ड की बात करें दिया है बहुत ही सरल तरीकों से बन जाता है। आप लोगों को बता दे कि PM-JAY के तहत "Ayushman Card" बनता है। इसे आप निम्न तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं:
1. नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाकर भी हो सकता हैं।
2. सरकारी अस्पताल में बने हेल्पडेस्क पर जाकर भी करवा सकते हैं।
3. योजना की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
एक बहुत ही जरूरी बात कार्ड पर आपका नाम, उम्र, PM-JAY ID नंबर और क्यूआर कोड रहता है। इसमें आपको ज्यादा कुछ करना नहीं होता है आसानी से इस योजना के हकदार बन सकते हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
10. योजना से जुड़ी सावधानियाँ:
सबसे जरूरी और सावधानी बरकने वाली बात आप किसी भी एजेंट को पैसे न दें आपको इसमें सावधानी रखनी है और अपना आधार, मोबाइल नंबर और राशन कार्ड सही रखें अस्पताल में हेल्प डेस्क से संपर्क करें वही आपको पूरी मदद करेगा आप इलाज से पहले पूछ लें कि वह इलाज PM-JAY के तहत कवर है या नहीं यह बहुत जरूरी है
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
11. मेरी एक सलाह...
कई लोग आज भी इस योजना से वंचित हैं – सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कई बार ये खबरें भी सुनने को मिलती हैं कि किसी ने कार्ड बनवाया ही नहीं, या किसी निजी अस्पताल ने मना कर दिया।
इसलिए, मेरी आप सबसे यही विनती है कि अगर आप पात्र हैं, तो आज ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। और अगर नहीं हैं, तो किसी गरीब या श्रमिक भाई-बहन को इसकी जानकारी ज़रूर दें। यही असली सेवा है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
12. निष्कर्ष: आयुष्मान भारत योजना सिर्फ एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम नहीं है, ये एक संविधानिक प्रयास है – सबको स्वास्थ्य का अधिकार देने का हर परिवार को गरिमा से जीने का हक है, बिना अस्पताल के खर्च के डर के। और यही सपना इस योजना ने साकार किया है। धन्यवाद! आशा है यह लेख आपके लिए मददगार रहा।

0 Comments